केजरीवाल को हिमंत बिस्वा सरमा का चैलेंज, बोले- स्वास्थ्य मॉडल देखना है तो असम में आएं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

केजरीवाल को हिमंत बिस्वा सरमा का चैलेंज, बोले- स्वास्थ्य मॉडल देखना है तो असम में आएं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली का मोहल्ला क्लिनिक देश के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का मॉडल नहीं हो सकता। अगर लोगों को स्वास्थ्य मॉडल देखना है तो वह असम में आएं और स्वास्थ्य सुविधाएं देखें।

2024 के आम चुनावों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले, अरविंद केजरीवाल का नाम ज़्यादातर राज्यों के लोगों ने नहीं सुना है। अगर चुनाव में कोई ऐसा व्यक्ति आता है जिसका नाम देश के ज़्यादातर लोगों ने नहीं सुना तो उससे फायदा बीजेपी को ही है क्योंकि वह आसान जीत होगी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम बाढ़ से प्रभावित लोगों को बाढ़ पुनर्वास कोष के रूप में 119.10 करोड़ रुपए की राशि वितरित करेंगे। अब तक 34 जिलों में 180 लोग बाढ़ के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं और 19 लोग भूस्खलन में मारे गए हैं। जो नुकसान हुआ है हम उसका आकलन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button