केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री 'Nitin Gadkari' ने किया एलान, कार चालकों के लिए है अच्छी खबर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ‘Nitin Gadkari’ ने किया एलान, कार चालकों के लिए है अच्छी खबर

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा ऐलान किया है। जिससे कार चालकों को बड़ी रहत मिल सकती है। / जानकारी के अनुसार, सरकार 4.5 लाख करोड़ के निवेश से 10,000 किमी की नई एक्सप्रेसवे परियोजनाओं का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वित्तपोषण के विभिन्‍न साधनों के जरिये 70,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

इस राशि का उपयोग राजमार्ग परियोजनाओं के लिये किया जाएगा। ‘सरकार ने देशभर में 65,000 किमी राजमार्ग विकास को लेकर भारतमाला परियोजना की परिकल्पना की है। पहले चरण में सड़क नेटवर्क 34,800 किमी है. हम 4.5 लाख करोड़ की लागत से 10,000 किमी के नए एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे हैं।

बुनियादी ढांचा पाइपलाइन और पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के जरिये अर्थव्यवस्था को गति दे रही है। इन कार्यक्रमों से देश में एकीकृत और समग्र विकास सुन‍िश्‍च‍ित होगा. साथ ही लागत और समय की बचत होगी क्योंकि ये बुनियादी ढांचा परियोजनाएं दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ेंगी। इसके आलावा उन्होंने कहा कि,राष्ट्रीय मौद्रीकरण योजना (संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाने की योजना) में एनएचएआई की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत है। हम वास्तव में राष्ट्रीय राजमार्गों के मौद्रीकरण के लिये कई मॉडल को आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button