कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी की छात्रा ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान





रायपुर। पत्रकारिता की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ह। छात्रा राजनांदगांव की रहने वाली थी और रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में MSC इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पढ़ाई से कर रही थी। वो चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी।

राजनांदगांव के महेंद्र नगर इलाके में 25
साल की स्मृति ठाकुर अपने परिवार के साथ रह रही थी। स्मृति ने  अपने कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
किया था जिसके बाद घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए। राजनांदगांव में ही प्राथमिक उपचार
के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के
दौरान मंगलवार को स्मृति की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि स्टूडेंट ने रविवार को अपने
घर में फांसी लगाई थी। घर में अपने परिजनों के साथ हुए विवाद के बाद गुस्से में
आकर स्टूडेंट ने कदम उठाया। हालांकि खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है ।
राजनांदगांव पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।








Related Articles

Back to top button