मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

कापू में छह जुलाई को वित्त मंत्री करेंगे तहसील भवन का लोकार्पण

रायगढ़। धर्मजयगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कापू ग्रामवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग स्थायी तहसील कार्यालय अब हकीकत बन चुकी है। नव-निर्मित भव्य तहसील कार्यालय का लोकार्पण छह जुलाई को छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के करकमलों से संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक क्षण की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने शुक्रवार काे मौके पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। उनके साथ जनपद सदस्य विनय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय, पूर्व महामंत्री जगदीश दास महंत एवं कोषाध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता मौजूद रहे। इस निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद कर आयोजन को सफल बनाने हेतु रणनीतियाँ तय की गईं। सभी ने एकमत से कहा कि यह भवन सिर्फ एक ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि क्षेत्र की आकांक्षाओं का मूर्त रूप है। कापू के नागरिकों के लिए यह दिन केवल लोकार्पण का नहीं, बल्कि सशक्त प्रशासनिक पहुँच, सुविधा और विकास के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा।

Related Articles

Back to top button