कांग्रेसजनों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद, सीताराम केसरी और हरवंश सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

कांग्रेसजनों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद, सीताराम केसरी और हरवंश सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आज कांग्रेसजनों ने देश की आजादी के प्रणेता मौलाना अबुल कलाम आजाद की 135 वीं जयंती, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी की 104 वीं जयंती और पूर्व मंत्री स्व. हरवंश सिंह की 74 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के राजीव गांधी सभागार में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में इन तीनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन और प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने तीनों विभूतियों के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया, प्रवक्ता फरहाना खान सहित उमेश झा, अनीस खान गुडडू, अजीज उद्दीन खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button