कांकेर पुलिस की बड़ी सफलता, 4 नक्सली मारे गए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कांकेर पुलिस की बड़ी सफलता, 4 नक्सली मारे गए

 

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कुरूषनार जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार वर्दीधारी माओवादी मारे गए। इस संयुक्त अभियान को कांकेर DRG और BSF के जवानों ने अंजाम दिया।

कांकेर पुलिस और BSF को सूचना मिली थी कि नक्सली कुरूषनार जंगल के पहाड़ी क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस पर 18 मार्च को कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। 20 मार्च की सुबह करीब 10 बजे पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें चार नक्सली ढेर हो गए।

मारे गए नक्सलियों की पहचान:

लोकेश हेमला – मिलिट्री कंपनी नंबर-05 का सदस्य, 8 लाख रुपये का इनामी।

जगत उर्फ गगन – प्लाटून नंबर-17/किसकोड़ो एलओएस का सदस्य, 2 लाख रुपये का इनामी।

1 अज्ञात पुरुष एवं 1 अज्ञात महिला, जिनकी पहचान की जा रही है।

मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री

एक नग एसएलआर राइफल और मैग्जीन।

एक नग 303 ऑटोमेटिक राइफल, 9 राउंड।

एक नग बीजीएल (ग्रेनेड लॉन्चर) और 3 सेल।

एक नग देशी कट्टा और 7 राउंड।

भारी मात्रा में नक्सली साहित्य, पिट्ठू बैग और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री।

बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान तेज़

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बस्तर में DRG, STF, Bastar Fighters, CoBRA, CRPF, BSF, ITBP और CAF समेत सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं।

साल 2025 में अब तक बस्तर संभाग में 97 हार्डकोर नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 5 कांकेर जिले में ढेर हुए। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button