कवर्धा से मंत्री अकबर ने की दावेदारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कवर्धा से मंत्री अकबर ने की दावेदारी

कवर्धा (realtimes) कांग्रेस पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव के लिए प्रक्रिया निर्धारित की है कि चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी में आवेदन करना होगा। इसी प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी सीट पाटन से चुनाव लड़ने अपना आवेदन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा है। वहीं कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने कवर्धा से चुनाव में प्रत्याशी बनने अपना आवेदन ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्षों व जिला कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा। मोहम्मद अकबर के कवर्धा से चुनाव लडने की खबर से जिले के कांग्रेसजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मंत्री अकबर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष होरीराम साहू के कार्यभार ग्रहण के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन ग्राम छीरहा पहुंचे थे।उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 में कवर्धा से प्रत्याशी बनने हेतु आवेदन ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्षगणों मोहित महेश्वरी,रामचरण पटेल,पीताम्बर वर्मा सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरीराम साहू को सौंपा। कवर्धा से मोहम्मद अकबर की दावेदारी से कांग्रेसजनों में जबर्दस्त उत्साह का संचार हो गया है।

Related Articles

Back to top button