Congress MLA कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा विधानसभा से दिया इस्तीफा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Congress MLA कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा विधानसभा से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ | कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वह कल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।आदमपुर से मौजूदा विधायक बिश्नोई (53) ने विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपा। बिश्नोई के इस्तीफ़े के बाद अब हिसार जिले की आदमपुर सीट पर उपचुनाव कराना होगा।कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के 'क्रॉस वोटिग' करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।

चार बार के विधायक और दो बार के सांसद पहले से ही पार्टी से नाराज चल रहे थे। इस साल की शुरुआत में उन्हें कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख पद पर नियुक्त ना किए जाने के बाद उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए थे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई दूसरी बार कांग्रेस से नाता तोड़ रहे हैं। पार्टी से अलग होने के बाद करीब छह साल पहले ही वह दोबारा कांग्रेस से जुड़े थे।

Related Articles

Back to top button