कमजोर हाजिर मांग से Aluminum वायदा कीमतों में गिरावट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

कमजोर हाजिर मांग से Aluminum वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली: हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 95 पैसे की गिरावट के साथ 208.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 95 पैसे यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 208.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 2,988 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

Related Articles

Back to top button