छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ की नकली दवाईयां जब्त, स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ की नकली दवाईयां जब्त, स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक





बलौदाबाजार। शारदा
मेडिकल स्टोर सिमगा से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 2 करोड़ रुपए की नकली दवाईयां जब्त की गई हैं। नियंत्रक
खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ की सूचनाओं और कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर
शुक्रवार को ये कार्रवाई की गई।

नगर पंचायत सिमगा में
स्थित शारदा मेडिकल स्टोर्स और उसके संचालक गिरधारी देवांगन के निवास स्थान पर
छापा मारकर 37 बोरी सहित 13 कार्टन नकली दवाईयों की खेप जब्त की गई है। इसका बाजार
मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपए
आंका गया है। कार्रवाई औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियम 1945 की धारा 18 (सी) 18 (ए) के तहत की
गई है। निरीक्षण के दौरान ही जब्त की गई औषधियों को रायपुर प्रयोगशाला भेजा गया।
रिपोर्ट में आयुर्वेदिक औषधियों में एलोपैथिक औषधियों को मिलाए जाने की पुष्टि की
गई।

रिपोर्ट में पता चला
कि आयुर्वेदिक औषधियों के नाम पर उसमें एलोपैथिक औषधियों के कन्टेन जैसे-
डायक्लोफेनिक, एसायक्लोफेनिक
मिलाया जा रहा है, जो स्वास्थ्य
के लिए बेहद हानिकारक है। अब मामले को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही
है। साथ ही औषधि विभाग ने अपील जारी की है कि कोई भी व्यक्ति आयुर्वेदिक दवाईयों
का सेवन बिना आयुर्वेदिक चिकित्सक के सलाह के बिना न करें। साथ ही कुछ भी संदिग्ध
लगने पर विभाग को अवश्य सूचित करें।








Related Articles

Back to top button