महाराष्ट्र के लातूर में आग से 11 दुकानें खाक, कोई हताहत नहीं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महाराष्ट्र के लातूर में आग से 11 दुकानें खाक, कोई हताहत नहीं

लातूर (महाराष्ट्र): सात अप्रैल (ए) लातूर के अहमदपुर में रविवार को आग लगने से 11 दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज चौक स्थित सर्राफा लाइन में शाम चार बजे आग लग गई।अधिकारी ने बताया, ‘‘व्यापारियों ने 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही है। दो घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के अभियान के दौरान दो दमकलकर्मी मामूली रुप से जख्मी हो गए।’

Related Articles

Back to top button