एंजेलिना जोली तलाक से हुई परेशान, इसके चलते छोड़ने जा रही हैं हॉलीवुड, बताया कहां होंगी शिफ्ट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

एंजेलिना जोली तलाक से हुई परेशान, इसके चलते छोड़ने जा रही हैं हॉलीवुड, बताया कहां होंगी शिफ्ट

हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस एंजेलिना जोली को कौन नहीं जानता। वो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से है। एंजेलिना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है।

उनकी लव लाइफ काफी विवादों से भरी रही है। इसके बाद भी वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने एक इंटरव्यू के चलते काफी सुर्खियों में आ गई है। अदाकारा ने अपने इंटरव्यू में हॉलीवुड को छोड़ने की बात कही हैं।

हॉलीवुड छोड़ रहीं एंजेलिना जोली

एंजेलिना जोली ने हॉलीवुड और लॉस एंजेलिस को लेकर दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि, वह लॉस एंजिल्स से बाहर जाने का सोच रही हूं। सही समय आने पर कंबोडिया में चली जाएंगी। इस दौरान उन्होंने इसे छोड़ने का कारण बताते हुए कहा है कि, एलए छोड़ने के बारे में सोचने का एक कारण ब्रैड के साथ उनका तलाक और परिवार का कानूनी कार्यवाही में उलझना है। यह मेरे तलाक के बाद मैंने स्वतंत्र रूप से रहने और यात्रा करने की क्षमता खो दी। जब संभव होगा मैं चली जाऊंगी। दुनिया की सभी जगहों में से हॉलीवुड कोई स्वस्थ जगह नहीं है।

अब नहीं कर रही किसी को डेट

एक्ट्रेस ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि उनकी अब कोई कोई सोशल लाइफ नहीं है। वह इस समय किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं। अब उनके बच्चे उनके दोस्त हैं। जो एक दूसरे की ताकत हैं।

तीन शादियां कर चुकी है एंजेलिना जोली

एंजेलिना जोली अभी तक कुल तीन शादी कर चुकी हैं और तीनों से तलाक भी ले चुकी है। उनकी तीसरी और आखिरी शादी ब्रैड पिट से हुई थी। एक्स हसबैंड ब्रैड पिट के साथ बच्चों कि कस्टडी को लेकर अदालत में उनका मुकदमा चल रहा था। एंजेलिना जोली यह स्वीकार किया था कि तलाक लेना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। 

Related Articles

Back to top button