विनोद जयसवाल एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

विनोद जयसवाल एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक

चंडीगढ़, 4 जुलाई (ट्रिन्यू)

विनोद जयसवाल ने भारतीय स्टेट बैंक के चंडीगढ़ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। चंडीगढ़ मंडल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, जम्मू व कश्मीर एवं लद्दाख में बैंक का परिचालन क्षेत्र आता है। इसमें 2000 से अधिक बैंक की शाखाएं- कार्यालय एवं 20000 स्टाफ-सदस्य हैं। भारतीय स्टेट बैंक चंडीगढ़ मंडल 2.74 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करता है। श्री जयसवाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में 1991 में बैंक में कार्यभार ग्रहण किया था एवं अपने 31 वर्षों के शानदार कैरियर में बैंक में विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। चंडीगढ मंडल में कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे चेन्नई महाप्रबंधक के पद पर में कार्यरत थे।

Related Articles

Back to top button