मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

आप की गारंटी पर कांग्रेस-भाजपा ने कसा तंज

रायपुर

रायपुर आए केजरीवाल 10 गारंटी योजना गिना गए..। आप के कार्यकर्ता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी की हालत खराब है और ये नेता जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी सात पीढिय़ों के लिए पैसा कमा कर रहे हैं। विपक्ष हम पर आरोप लगाता हैं कि हम मुफ्त की रेवड़ी बांट रहे हैं। ऐसा नहीं है, हम जनता की सहायता कर रहे हैं।

केजरीवाल के छत्तीसगढ़ के दौरे और 10 गारंटी दिए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आप इसमें नया क्या कर रही है? जिस बात की गारंटी आप दे रही है, वह सब हम छत्तीसगढ़ में कर ही रहे हैं। पिछले बार भी आप लड़कर देख चुकी है। इस बार भी आजमा के देख लें। पिछले बार तो जमानत नहीं बची थी।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर कहा कि जिसकी खुद की गारंटी नही है, वो प्रदेश की जनता को गारंटी दे रहे है। आप, पहले दिल्ली और पंजाब की जनता से किये वादा तो पूरा कर लें। इनके आधा दर्जन से अधिक नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आरोप लगाया कि आप और कांग्रेस दोनों दलों के नेता एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। भ्रष्टाचार दोनों के डीएनए में है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के दो दिग्गज मंत्री भ्रष्टाचार करके जेल में बंद हैं, उन्हें लंबे अरसे से जमानत नहीं मिल रही है।

Related Articles

Back to top button