आरक्षण पर कांग्रेस-भाजपा में वार-पलटवार

रायपुर(realtimes) आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस में लगातार वार और पटलवार की जंग चल रही है। इस मामले में प्रदेश के मंत्री रविंद्र चौबे का कहना है, हमें उम्मीद है राजभवन भाजपा के दबाव में नहीं आएगा। इधर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा है राज्य सरकार चाहती ही नहीं है कि राज्य के युवाओं काे नाैकरी मिले।
राज्य के मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, आरक्षण के विधेयक पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इससे सभी वर्गों काे नुकसान हाे रहा है। राज्य की जनता महसूस कर रही है कि राजभवन के माध्यम से भाजपा कहीं कोई षड्यंत्र तो नहीं कर रही है। हमें उम्मीद है कि राज्यपाल भाजपा के दबाव में नहीं आएगी। राज्यपाल चाहे तो क्वेरी के साथ विधेयक लौटा सकती है।
बिना अध्ययन के लाया विधेयकः चंद्राकर
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कांग्रेस सरकार ने बिना अध्ययन के आरक्षण लागू करने का प्रयास किया है। विधानसभा में हमारी सभी आपत्तियों को दरकिनार कर दिया गयाा। सिर्फ और सिर्फ भानुप्रतापपुर उपचुनाव की वजह से जानबूझकर ऐसा कदम उठाया गया। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती की यहां के लोगों को नौकरी मिले, ये नहीं चाहती कि यहां के लोग पढ़ें लिखें। नौकरियां न देनी पड़ें, प्रवेश न मिले, बस यहां के लोग गोबर बेचें और गोबर एकत्र करें इसी औकात के लाेग छत्तीसगढ़ के रहें ये कांग्रेस चाहती है।



