national
उच्चतम न्यायालय आजीवन कारावास से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत

नयी दिल्ली: नौ फरवरी (ए) उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया जिसमें यह बताने का अनुरोध किया गया है कि क्या ‘आजीवन कारावास’ का मतलब पूरे जीवन के लिए होगा या इसे क्या आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 432 के तहत प्राप्त शक्तियों द्वारा कम या माफ किया जा सकता है?
सीआरपीसी की धारा 432 सजा को निलंबित करने या कम करने की शक्ति से संबंधित है।



