मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

ईडी ने एसडीपीआई के 12 दफ्तरों पर देशभर में छापेमारी की

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की ये छापेमारी एसडीपीआई मुख्यालय समेत दिल्ली में दो जगहों पर चल रही है।आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी ने एसडीपीआई के करीब 12 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है।

केंद्रीय जांच एजेंसी की यह छापेमारी नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, तमिलनाडु के चेन्नई, झारखंड में पाकुड़, केरल में एसडीपीआई मुख्यालय तिरुवनंतपुरम और मलप्पुरम, कर्नाटक के बेंगलुरु, आंध्र प्रदेश के नांदयाल, महाराष्ट्र के ठाणे, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और राजस्थान के जयपुर में चल रही है।

जानकारी के मुताबिक ईडी की छापेमारी प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की सहयोगी संस्था सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एम. के फैजी की गिरफ्तारी के उपरांत हुई पूछताछ के बाद की जा रही हैं। फैजी को ईडी ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था, जिसको पटियाला हाउस कोर्ट में 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया था। पीएफआई से संबंधित ये 27वीं गिरफ्तारी है।

Related Articles

Back to top button