मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड पर लगी रोक

मुंबई। भारतीय रिज़र्व बैंक ने बजाज फाइनेंस को अपने 2 लोन प्रॉडक्ट ‘ईकॉम’ और ‘इंस्टा ईएमआई कार्ड’ के तहत कर्ज की मंजूरी और वितरण को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने कहा कि इन 2 लोन प्रोडक्ट्स के तहत कर्ज लेने वालों को महत्वपूर्ण फैक्ट स्टेटमेंट जारी नहीं करने और दूसरे डिजिटल लोन की मंजूरी देने में मुख्य फैक्ट स्टेटमेंट्स में कमियों के कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी। केंद्रीय रिजर्व बैंक ने कहा कि उक्त कमियों को दूर करने और आरबीआई की संतुष्टि के बाद इन प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी। 

इस संबंध में केंद्रीय बैंक ने बयान जारी किया है। आरबीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘कंपनी द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक के डिजिटल लोन गाइडलाइंस के मौजूदा प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने, खासकर इन दो लोन प्रोडक्ट के तहत ग्राहकों को मुख्य तथ्यों का विवरण जारी न करने और कंपनी द्वारा स्वीकृत अन्य डिजिटल कर्ज के संबंध में जारी किए गए मुख्य विवरणों में खामियों के कारण यह कार्रवाई आवश्यक की गई है।आरबीआई के इस एक्शन का असर बजाज फाइनेंस के शेयर पर भी देखने को मिला। रिजर्व बैंक के इस आदेश के बाद बजाज फाइनेंस के स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है और यह करीब 2 फीसदी टूटकर 136.55 रुपये की गिरावट के साथ 7,224.30 रुपये पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button