
पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से शुक्रवार को संदिग्ध युवक के ब्लड सैंपल और रैश फ्लूड की रिपोर्ट कोलकाता आई और रिपोर्ट में मंकीपॉक्स वायरस का कोई प्रभाव नहीं मिला है। जिस अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है, वहां के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि युवक का अब चिकन पॉक्स का इलाज किया जाएगा। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।


