गरियाबंद में IED ब्लास्ट, ITBP जवान शहीद, चुनाव से वापस लौट रही पोलिंग पार्टी को निशाना बनाने किया था ब्लास्ट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

गरियाबंद में IED ब्लास्ट, ITBP जवान शहीद, चुनाव से वापस लौट रही पोलिंग पार्टी को निशाना बनाने किया था ब्लास्ट

गरियाबंद/रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बीच शुक्रवार को नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
गरियाबंद में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के बड़े गोबरा के पास ये IED ब्लास्ट हुआ है। पोलिंग पार्टी और EVM सुरक्षित बताया जा रहा है। बता दें कि नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले के 9 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ था। मतदान के बाद पोलिंग पार्टी वापस लौट रही थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इस घटना के बाद पोलिंग पार्टी को अलग रास्तों से वापस भेजा जा रहा है।

बता दें कि आज सुबह धमतरी में भी सीआरपीएफ की टीम पर नक्सली हमला हुआ था। जानकारी के अनुसार गस्त पर निकले CRPF और DRG की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक IED ब्लास्ट किए। मतदान के एक दिन पहले नक्सलियों के द्वारा मतदान बहिष्कार के बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। इसे देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Related Articles

Back to top button