आरक्षण विधेयक मामले में कांग्रेस 3 जनवरी को निकालेगी महारैली - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आरक्षण विधेयक मामले में कांग्रेस 3 जनवरी को निकालेगी महारैली

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजनीति गर्म हो गई है। 2 दिसंबर को विधानसभा में पास होने के बाद भी राज्यपाल अनुसुइया उइके के दस्तखत नहीं होने से कांग्रेस आक्रामक हो गई है। इसी बीच, कांग्रेस के राजीव भवन में आज कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा पहली बार पहुंची। इस दौरान उन्होंने बैठक ली, जिसमें फैसला लिया गया कि आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस ने 3 जनवरी को महारैली निकालेगी। इस बैठक में कुमारी शैलजा के अलावा सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि छत्तीसगढ़ में इस चुनावी साल के बीच कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ यात्रा शुरू करने जा रही है। यह यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जैसी ही होगी। इस दौरान प्रदेश के तमाम कांग्रेस नेता, मंत्री, विधायक अलग-अलग इलाकों में जाकर जनसंपर्क करेंगे।

गौरतलब है कि आरक्षण बिल पर राज्यपाल द्वारा मांगे गए 10 सवालों के जवाब को भूपेश सरकार ने भेज दिया है। इसके बाद भी अब भी आरक्षण बिल पर राजभवन और सरकार के बीच चल रही खींचतान जारी है। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि अभी इस जवाब पर विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। लीगल सलाहकार से सभी बिंदुओं पर जवाब को वेरिफाई किया जाएगा, सभी बिंदुओं का बारीकी से अध्ययन के बाद जवाब से संतुष्ट होने के बाद ही वो हस्ताक्षर करेंगी।

Related Articles

Back to top button