डिप्टी सीएम साव बोले- छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से होगा जल्द मुक्त - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

डिप्टी सीएम साव बोले- छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से होगा जल्द मुक्त

रायपुर(realtimes) भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा, अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं है जब छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होगा। आने वाले समय में भाजपा की सरकार नक्सलियों के खिलाफ मजबूती से रणनीतिक अभियान शुरू करेगी। नक्सली हमले में शहीद अखिलेश राय के पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र अर्पित करते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
श्री साव ने कहा, छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा की सरकार के नेतृत्व में हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी है और अब पुनः भाजपा की सरकार स्थापित होने पर नक्सली बौखलाहट में सुरक्षा बलों पर घात लगाकर कायराना हमला कर रहे हैं। नक्सली में इतनी हिम्मत नहीं है कि हमारे बहादूर जवानों का सामना कर सकें। इसलिए वे अपने बिल से निकलकर जो हिंसात्मक कार्रवाई कर रहे हैं उसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए। श्री साव ने कहा, जब भाजपा की सरकार होती है तो नक्सली समस्या के समाधान के उपाय होते हैं। हमारे वीर जवान नक्सलियों की गुफा में घुसकर मुठभेड़ करते हैं। इसलिए नक्सलियों को भाजपा की सरकार रास नहीं आ रही है लेकिन हम छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास दिलाते है कि जिस तरह हमने पहले नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण किया उसी तरह अब इस सरकार में हम नक्सल समस्या का खात्मा कर देंगे।
श्री साव ने कहा, हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। यह केवल एक कथन नहीं है। हम कहने नहीं करने में भरोसा करते हैं। विश्वास दिलाते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सल समस्या का पूरी तरह खात्मा कर देंगे और कांग्रेस की देन नक्सलवाद को छत्तीसगढ़ छोड़ कर जाना होगा।

Related Articles

Back to top button