आबकारी नीति धन शोधन मामले में ईडी ने केजरीवाल को पांचवा समन भेजा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

आबकारी नीति धन शोधन मामले में ईडी ने केजरीवाल को पांचवा समन भेजा

नयी दिल्ली: 31 जनवरी (ए) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर समन भेजा है। मुख्यमंत्री को भेजा गया यह पांचवा समन है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल इससे पहले जांच एजेंसी की ओर से चार बार भेजे गये समन पर पूछताछ के लिए पेश नहीं हुये। एजेंसी ने इससे पहले 18 जनवरी, तीन जनवरी, तथा पिछले साल 21 दिसंबर और दो नवंबर को आप प्रमुख को समन भेजा था ।

Related Articles

Back to top button