आधा कुत्ता और आधी लोमड़ी जैसा दिख रहा यह अनोखा जीव  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

आधा कुत्ता और आधी लोमड़ी जैसा दिख रहा यह अनोखा जीव 

ब्रैसिलिया । ब्राजील में दुनिया का पहला ऐसा जीव मिला है, जो आधा कुत्ता और आधी लोमड़ी है। इसकारण इस डॉग्जिम नाम दिया गया है। इसका पता तब चला जब ब्राजील में एक कार के सामने आने से यह जख्मी हो गया। वैज्ञानिकों मादा डॉग्जिम मिली है। डॉग्जिम का जेनेटिक डेटा जमा किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इसकी मां पैम्पास लोमड़ी थी। जबकि पिता एक पालतू कुत्ता। वैज्ञानिकों ने देखा है कि इसके अंदर कुत्ते और लोमड़ी के जीन्स हैं। इसके शरीर का आकार, रंग, सब मिला-जुला दिखता है। इसके अंदर दोनों जानवरों का व्यवहार है। 

इसके कान बेहद नुकीले, मोटे और फर वाले हैं। साथ ही इसका थूथन बेहद लंबा है। क्रॉसब्रीड होने के बावजूद यह जीव इंसानों से भागती नहीं। यह इंसानों से प्यार करती है। उनकी गोद में रहना पसंद करती है। वैज्ञानिकों ने खाना दिया तब नहीं खाया। लेकिन जिंदा चूहे खाए। इसने कुत्ते की तरह भौंका। कुछ देर खिलौनों से खेली भी। लेकिन इसकी चाल-ढाल पूरी तरह से लोमड़ी जैसी थी। घायल डॉग्जिम का इलाज करने वाली महिला ने कहा कि यह एक अद्भुत जीव है। हाइब्रिड होते हुए भी कमाल की। किसी जंगली कुत्ते में जो आक्रामकता दिखती है, वहां इसमें नहीं है। यह शर्मीली है। आमतौर पर लोगों से दूर रहती है। लेकिन इलाज के दौरान यह वेटरीनरी डॉक्टरों और स्टाफ से घुलमिल गई। यह पहली बार है लोमड़ी और कुत्ते की क्रॉस ब्रीडिंग का मामला सामने आया है। 

Related Articles

Back to top button