आदित्य विदेश से एफएमजीई की परीक्षा पास कर लौटे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आदित्य विदेश से एफएमजीई की परीक्षा पास कर लौटे

6 साल की डॉक्टर की पढाई हुई पूरी

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ के आदित्य साहू ने अपने माता पिता के प्रोत्साहन और अपनी लगन से एफएमजीई की परीक्षा पास कर ली है, इसके आगे अब आदित्य भारत में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर सकेंगे।

रायपुर के पंडरी थाना में काम करने वाले पुलिस उप निरीक्षक तर साहू के बेटे आदित्य साहू ने रूस के मरीज स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर अभी छत्तीसगढ़ वापस लौटे हैं। 6 साल की पढ़ाई के बाद छत्तीसगढ़ वापस आने पर आदित्य के माता-पिता काफी ज्यादा खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं आदित्य को एमबीबीएस की डिग्री भी प्राप्त हो चुकी है वह 1 साल के इंटर्नशिप भी कर चुके हैं आदित्य 2023 में एफएमजीई परीक्षा में भी उत्तीर्ण्य हुए है।

आदित्य ने हमसे बात करते हुए कहा कि वह 6 साल तक कैसे वहां विदेश में रहे और वहां की पढ़ाई और भारत की पढ़ाई के अंतर के बारे में बताया। उन्होंने वहां के माहौल और पढ़ाई से संबंधित सारी जानकारी हमें दी। कोरोना कल के समय भी आदित्य ने हार नहीं मानी और अपने साथ-साथ छत्तीसगढ़ के और भी लोगों की मदद की उन्होंने अपनी टिकट कैंसिल करवा कर एक छात्र को वापस छत्तीसगढ़ आने दिया। उन्होंने बताया कि एफएमजी की परीक्षा को 24000 विद्यार्थियों ने दिलाया था उसमें से केवल 274 विद्यार्थी ही पास हो पाए हैं उनमें से एक आदित्य का भी नाम है।

Related Articles

Back to top button