आज पेश होगा मान सरकार का दूसरा बजट, हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

आज पेश होगा मान सरकार का दूसरा बजट, हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

जालंधर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार 10 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री हरपाल चीमा बजट में पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात देने की घोषणा कर सकते हैं। पंजाब विधानसभा द्वारा आजकल की विधानसभा की बैठकों को लेकर जो एजैंडा सार्वजनिक किया गया है उसमें बताया गया है कि सुबह 10 बजे विधानसभा की बैठक शुरू होगी जिसमें सबसे पहले विभिन्न सूची में दर्ज प्रश्न पूछे जाएंगे और उनके उत्तर दिए जाएंगे।

उसके बाद वित्त मंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए बजट अनुमान सदन में पेश किए जाएंगे।इस बार 2023-24 वर्ष के लिए सरकार द्वारा पूरा बजट पेश किया जा रहा है जिस कारण विभिन्न वर्गों के लोगों की निगाहें बजट पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button