मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रायपुर के स्पाइस ब्रदर्स ने शार्क टैंक इंडिया के सीजन 2 में जुटाए 1 करोड़

रायपुर

रायपुर के द डायनेमिक स्पाइस ब्रदर्स और भारतीय मसाला उद्योग में तेजी से उभरती कंपनी जोन आफ फ्रेश फूड के फाउंडर्स ने शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के 28वें एपिसोड में 1 करोड़ रुपए जुटाए हैं। प्रसिद्ध आंत्रप्रेन्योर और बोट के को-फाउंडर और सीएमओ, अमन गुप्ता ने इस स्टार्टअप को 1.25 प्रतिशत की इक्विटी के साथ फंड प्रदान किया। रायपुर का मान बढ़ाने वाले इस स्टार्ट-अप का प्रस्ताव इतना आकर्षक रहा कि इसने शो में पाँच में से चार शार्क्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। साथ ही इसे विनीता सिंह, सीईओ, शुगर कॉस्मेटिक्स; अमन गुप्ता, को-फाउंडर और सीएमओ, बोट; अमित जैन, सीईओ और को-फाउंडर, कारदेखो और अनुपम मित्तल, फाउंडर, पीपल ग्रुप से भी व्यक्तिगत आफर्स प्राप्त हुए। इस बूटस्ट्रैप्ड बिजनेस ने 80 करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर धन जुटाया है।    

वर्ष 2018 में रायपुर के द डायनेमिक स्पाइस ब्रदर्स के आकाश और आशीष अग्रवाल ने की थी, जिनकी परिकल्पना अपने सुदृढ़ वेंचर के माध्यम से शहर को भारत के आर्थिक मानचित्र पर लाने की है। व्यावसायिक परिवार में पले-बढ़े दोनों भाइयों द्वारा अपने परिवार के व्यवसायों का कई वर्षों तक कुशलता से प्रबंधन किया गया। लेकिन स्वयं की इकाई शुरू करने की इच्छा ने उन्हे जोन आफ फ्रेश फूड (जेडओएफएफ) लॉन्च करने के लिए प्रेरित किया। यह अत्याधुनिक कूल ग्राइंडिंग टेक्नोलॉजी, एयर क्लासीफाइंग मिल्स (एसीएम) के उपयोग में प्रमुख ब्रांड है। पूर्णत: मैकेनाइज्ड आटोमेटेड प्रोडक्शन प्लांट मसालों की शुद्धता, तेल, सुगंध और तीखेपन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

आकाश  व आशीष अग्रवाल ने कहा कि स्थापना के समय से ही मसाला उद्योग में क्राँति लाना हमारी कल्पना रही है। भारतीय खाद्य उद्योग में अपनी पहुँच को मजबूत करने के लिए, हम अपने प्रोडक्ट्स की पेशकशों में विविधता लाना जारी रखेंगे। इसके साथ ही हमारा ध्यान अपने ग्राहकों को स्वाद और पोषक तत्वों के विषय में सर्वश्रेष्ठ मसालें प्रदान करने पर है।

Related Articles

Back to top button