State
आईईडी विस्फाेट में एक मजदूर की माैत, एक अन्य घायल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमदई माइंस जाने वाले रास्ते में नक्सलियाें के लगाये गये प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से शुक्रवार को एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें से एक मजदूर के पैर के चिथड़े उड़ गए।
आईजी बस्तर ने इसकी पुष्टि की है।मजदूर दिलीप कुमार बघेल की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक मजदूर की माैत हाे गई है, वहीं घायल हरेंद्र नाग जिला अस्पताल में इलाजरत है, जिनकी हालत सामान्य एवं खतरे से से बाहर है।



