अरपा नदी में वकील का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

अरपा नदी में वकील का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। जिले के अरपा नदी में बने पुराने पुल के पास उतराता हुआ शव मिला। मृतक की पहचान भाटापारा निवासी हाईकोर्ट के वकील राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो मंगला में निवासरत थे। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच का रही है। रोज की तरह बीती रात रिवर व्यू और अरपा के पुलों पर युवकों का जमावड़ा लगा हुआ था। कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे, इस दौरान उन्हें नदी की तेज धार में किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे नदी से बाहर निकलवाकर आज शनिवार सुबह पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. युवकों से जानकारी लेकर पुलिस ने लाश बाहर निकालने की कवायद शुरू की। शुक्रवार देर रात एसडीआरएफ टीम ने भारी मशक्कत के बाद लाश बाहर निकाला। मृतक की पहचान हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मूलतः भाटापारा के रहने वाले अधिवक्ता राहुल अग्रवाल पिछले सात सालों में मंगला में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे। गुरुवार रात वे अपने-एक दोस्त की शादी में मोपका गए हुए थे।

उसके बाद रात 12 बजे से उनकी कार अरपा पुल के बीचों बीच खड़ी थी। उक्त कार को लावारिस हालत में खड़ी देख कुछ लोगों ने को सूचना दी, रात तीन बजे पुलिस कार को उठाकर थाने ले गई। इधर शुक्रवार काे अधिवक्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई। अरपा में लाश दिखने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची। अरपा में लाश उस स्थान के नीचे दिखी, जिस स्थान पर पुल के ऊपर कार खड़ी थी। पुलिस के प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पाेस्टमार्टम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button