अमेरिकियों का रेप-मर्डर कर रहे अप्रवासी, ट्रंप बोले- राष्ट्रपति बना तो उन्हें दूंगा सजा-ए-मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

अमेरिकियों का रेप-मर्डर कर रहे अप्रवासी, ट्रंप बोले- राष्ट्रपति बना तो उन्हें दूंगा सजा-ए-मौत

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अप्रवासियों पर बड़ा बयान दिया है। कोलोराडो के ऑरोरा में शुक्रवार को आयोजित चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने अप्रवासियों को “खतरनाक अपराधी” करार दिया और कहा कि अमेरिकी नागरिकों की हत्या-रेप करने वाले अप्रवासियों के लिए मौत की सजा होनी चाहिए।

रैली में वेनेजुएला के कुख्यात गैंग ट्रेन डी अरागुआ के सदस्यों के पोस्टरों के बीच खड़े होकर ट्रंप ने कहा कि अगर वे दोबारा राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो वह गैंग के खिलाफ “ऑपरेशन ऑरोरा” चलाएंगे। ट्रंप ने चुनाव प्रचार के अंतिम हफ्तों में आप्रवासन विरोधी बयानबाजी को और तेज कर दिया है। चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि अवैध आप्रवासन मुद्दा मतदाताओं के बीच गर्माया हुआ है, और इस मुद्दे पर ट्रंप की सख्त नीति को लेकर उन्हें समर्थन मिल सकता है।

वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस ने ट्रंप पर तीखा हमला किया है। एरिजोना में आयोजित रैली में हजारों समर्थकों के सामने हैरिस ने कहा कि ट्रंप के पास अमेरिकियों की जरूरतों को पूरा करने का कोई ठोस प्लान नहीं है और वे केवल अपने निजी स्वार्थ के बारे में सोचते हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ट्रंप ने चुनावी बहस से इनकार कर मतदाताओं के साथ अन्याय किया है। हैरिस ने कहा, “यह ट्रंप की कमजोरी को दर्शाता है, लेकिन चुनाव में अंतर पहले ही स्पष्ट है, चाहे वे बहस करें या न करें।”

Related Articles

Back to top button