अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच चीन में छाईं ट्रंप की सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, जानिए क्‍या है वजह - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच चीन में छाईं ट्रंप की सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, जानिए क्‍या है वजह

एक-दूसरे पर टैरिफ (Tariff) हमलों के बाद अमेरिका (America) और चीन (China) में ट्रेड वॉर (trade war) चल रहा है। व्यापारिक तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) चीन में ऑनलाइन स्टार बन गई हैं। इसके पीछे की वजह कई वजहों में कुछ उनकी खूबसूरती और सुनहरे बाल भी हैं। उनके वाइट हाउस में पत्रकारों से बहस के वायरल वीडियो चीन में धूम मचा रहे हैं।

27 वर्षीय कैरोलिन अमेरिका की सबसे कम उम्र की वाइट हाउस प्रेस सचिव हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अमेरिकी पत्रकारों को बेबाकी से जवाब देते कैरोलीन के वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं।

चीन में क्यों हो रही चर्चा
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीनी सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि लेविट की खूबसूरती, आत्मविश्वास और कार्यस्थल पर मजबूती से अपनी बात रखने का तरीका उन्हें प्रेरित कर रहा है। शानडोंग प्रांत की एक सोशल मीडिया यूजर झांग जियेयी ने लिखा, “वह वास्तव में सुंदर, सुनहरे बालों वाली और बहुत प्रभावशाली वक्ता हैं।” एक अन्य यूजर स्टीवन टियान ने कहा, “वह स्मार्ट, मजबूत और ताज़गीभरी हैं। हमें कार्यस्थल पर उनसे सीखना चाहिए कि कैसे आत्मविश्वास से अपनी बात रखें।”

महिलाओं के लिए प्रेरणा
कुछ का मानना है कि कैरोलिन चीन में आधुनिक और स्वतंत्र महिलाओं की नई छवि को दर्शाती हैं। परंपरागत रूप से चीन में महिलाओं को परिवार की देखभाल करने की भूमिका में देखा जाता था, लेकिन अब शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता के बढ़ते अवसरों के कारण महिलाएं अपने करियर पर भी ध्यान दे रही हैं।

कैरोलिन का राजनीतिक सफर
कैरोलिन लेविट न्यू हैम्पशायर के एक छोटे से शहर से ताल्लुक रखती हैं और अपने परिवार में पहली सदस्य हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। 2020 में ट्रंप की पूर्ववर्ती सरकार में उन्होंने सहायक प्रेस सचिव के रूप में काम किया। 2021 में अमेरिकी सांसद एलीस स्टेफानिक के कार्यालय में कार्य किया। 2022 में कांग्रेस चुनाव में भाग लिया, लेकिन हार गईं। 2024 में वो फिर से ट्रंप प्रशासन की प्रेस सचिव बनीं। लेविट ने 32 साल बड़े रियल एस्टेट डेवलपर निकोलस रिकियो से शादी की है और हाल ही में मां बनी हैं।

Related Articles

Back to top button