national
अमेठी से भी चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी

रिपोर्ट्स के मुताबिक वायनाड सीट पर मतदान होने के बाद राहुल गांधी की उम्मीदवारी का ऐलान हो सकता है
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कांग्रेस में मौजूद सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय है। हालांकि उनकी उम्मीदवारी के ऐलान में अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।



