मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CM विष्णुदेव साय ने पूर्व PM भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डॉ. रामप्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी हमारे राज्य निर्माता है। छत्तीसगढ़वासियों का उनसे विशेष लगाव है। उन्होंने इस भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य के रूप में आकर देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।

भारत के प्रधानमंत्री के रूप में हो या विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अमिट छाप छोड़ी है। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में अनेकों ऐसी योजनाएं लागू की गई, जिसने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी। श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी भारत के हर एक नागरिक की स्मृतियों में है।

साय ने कहा कि वे ऐसा राजनेता थे, जिन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का स्नेह मिला। अटल मां भारती की यश और प्रतिष्ठा के लिए आजीवन समर्पित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी के साथ मेरी अनेकों स्मृतियां हैं, जो मुझे हमेशा प्रेरित करती हैं। साय ने कहा कि अटल जी युगपुरुष थे, उन्होंने सुशासन का मंत्र दिया और आज हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित कर रहे है।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि वे विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता और जननायक होने के साथ-साथ अजातशत्रु थे, जिनका सभी दलों के लोग आदर करते थे।

राज्यपाल ने 1978-79 में वाजपेयी जी के असम दौरे की भी स्मृतियां साझा की। राज्यपाल ने भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए विजपेयी जी के योगदान का उल्लेख करतेे हुए कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का दृढ़ता से पक्ष रखा और देश का मान बढ़ाया।

राज्यपाल ने वाजपेयी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल को अभूतपूर्व बतलाते हुए कहा कि उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित किया। जिससे हमारा भारत एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ।

इस अवसर पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button