City
अब आनंद और दुल्हानी को कांग्रेस का नोटिस

अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कर रहे हैं काम
रायपुर(realtimes) रायपुर उत्तर से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के मामले में प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व महामंत्री आनंद कुकरेजा और प्रोटोकॉल समिति के सदस्य सागर दुल्हानी को नोटिस जारी कर दिया है। इन लोगों से तीन दिनों में जवाब मांगा गया है। बताया गया है कि रायपुर उत्तर सहित अन्य सीटों पर भी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ पार्टी अनुशासन की कार्रवाई करने को तैयार है।




