Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें क्या है आज सर्राफा बाजार का हाल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें क्या है आज सर्राफा बाजार का हाल

Gold and Silver Price: शादी सीजन में अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके खुशखबरी है, क्योंकि आज सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई। पिछले दिनों से सोने-चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में उथल-पुथल जारी है, जिसके बाद अब सोना सस्ती कीमत पर बिक रहा है। आपको बता दें, आज सोने की कीमत 60, 490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अब बात करें चांदी की तो आज चांदी 72,600 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है।

सोने की कीमत 

सोने की कीमत में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच आज 22 कैरेट सोने की कीमत 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल यह कीमत 55, 550 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 60,490 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि कल 24 कैरेट सोना 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस हिसाब से आज 22 कैरेट सोना 100 रुपये और 24 कैरेट सोना 110 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। आपको बता दें, ये सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।

चांदी की कीमत 

चांदी की कीमत की बात करें, तो आज चांदी 72,600 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है, जबकि कल चांदी की कीमत 73,000 रुपये प्रति किलो थी। इस हिसाब आज चांदी 400 रुपये सस्ती हुई है।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

सोना खरीदने से पहले सोने की शुद्धता की ध्यान होना आवश्यक है और सोने कोई शुद्धता की सही पहचान के लिए आईएसओ द्वारा हॉलमार्क दिया जाता है, जो सोने की सरकारी गारंटी की पहचान है। हॉलमार्क के द्वारा सोने की शुद्धता परखने के लिए अलग अलग कैरेट सोने पर अलग-अलग नंबर लिखे होते हैं, जिनमें 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। आपको बता दें, सोना जितने अधिक कैरेट का होता है उसकी शुद्धता भी उतनी ही ज्यादा होती है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

सोने से ज्वैलरी बनाने के लिउए सबसे ज्यादा 22 कैरेट सोने का यूज होता है, लेकिन सबसे शुद्ध सोने 24 कैरेट होता है, लेकिन इससे किसी प्रकार की कोई ज्वैलरी नहीं बनाई जाती है। 22 कैरेट सोने से ज्वैलरी बनाने के लिए इसमें 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाया जाता है।

Related Articles

Back to top button