national
अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

चंडीगढ़: 16 जुलाई (ए) पंजाब पुलिस ने मंगलवार को एक और अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने अमृतसर में तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया।



