अगर आप भी बदलने जा रहे हैं 2000 के नोट तो पढ़ें SBI की ये जानकारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

अगर आप भी बदलने जा रहे हैं 2000 के नोट तो पढ़ें SBI की ये जानकारी

इंटरनेट डेस्क। 2000 के गुलाबी नोट को बदलवाने या फिर उसे कैसे भी करके खपाने की कोशिश जारी है। लोग बैंकों और बाजारों में सामान खरीदने की लाइन में है। ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट बदलने को लेकर एक नोटिस जारी किया है। इसमें एक ऐसी बात सामने आई है जिसके बाद आपको राहत मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार बैंक की और से नोटिस में कहा गया है की कि 20 हजार रुपये तक के नोट बदलने के लिए किसी प्रकार के फॉर्म या स्लिप भरने की जरूरत नहीं होगी। इसका मतलब है कि ग्राहक किसी भी एसबीआई की ब्रांच में जाकर आसानी से नोट एक्सचेंज करा सकते हैं।
इसके साथ ही एसबीआई की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 20,000 रुपये तक के दो हजार रुपये के नोट बदलवाते समय आपको किसी प्रकार के आईडी प्रूफ की आवश्यकता नहीं होगी और बैंक से मांगा भी नहीं जाएगा। 
PC- zee business

Related Articles

Back to top button