मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! बीजेपी के पूर्व अध्‍यक्ष खीमी राम शर्मा ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

BJP के कुशासन के खिलाफ हम पूरी एकजुटता से लड़ाई लड़ रहे हैं: राजीव शुक्ला

वहीं कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि आज हमारे बीच हिमाचल प्रदेश के बहुत वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। ये भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष थे, वहां मंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष थे और हिमाचल के कद्दावर नेता हैं और वो हैं- पंडित खिमी राम जी, जिन्होंने आज कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। खिमी राम जी के शामिल होने के बाद आप समझ सकते हैं हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है। वहां कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीतने वाली है और कांग्रेस पार्टी की सरकार वहां बनने वाली है।

राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से कुशासन है, जिस तरह से जनता त्रस्त है, चाहे वह महंगाई से हो या वहां पनपते भ्रष्टाचार से या मंत्रियों के अहंकार से हो। हिमाचल के लोग बहुत त्रस्त हैं। इसलिए हमने वहां फैसला किया है कि हम वहां ‘ओल्ड पेंशन स्कीम’ देंगे अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो कॉन्ट्रैक्ट पर जो कर्मचारी हैं, उन्हें भी हमने आगे रेगुलर करने का फैसला किया है।

आगामी 27 तारीख को युवाओं के लिए ‘बेरोजगार यात्रा’ धर्मशाला से शुरू हो रही है जो पूरे हिमाचल में जाएग। भाजपा के कुशासन के खिलाफ हम पूरी एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। निश्चित रूप से हमें वहां 2 तिहाई बहुमत हासिल होगा और हम वहां सरकार बनाएंगे

Related Articles

Back to top button