साव-चंदेल की जोड़ी का अब तक तय नहीं हो सका है दूसरे चरण का दौरा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

साव-चंदेल की जोड़ी का अब तक तय नहीं हो सका है दूसरे चरण का दौरा

रायपुर(realtimes) नए प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल की जाेड़ी का जिलों का दूसरे चरण का दौरा अब तक तय नहीं हो सका है। आने वाले समय में सामने दीपावली हाेने के कारण अब यही संभावना है कि यह दाैरा अब दीपावली के बाद ही संभव हाेगा। दाैरा कहा का हाेगा इसकाे लेकर भी स्थिति साफ नहीं है,  एक संभावना यह भी है कि सरगुजा संभाग की तरह दोनों नेताओं का अलग-अलग दौरा भी हो। इस जोड़ी ने सबसे पहले बस्तर के जिलों का दौरा किया है।
वास्तव में प्रदेश भाजपा संगठन में क्या गजब का बदलाव हुआ है। न सिर्फ बदलाव हुआ है, बल्कि काम करने का तरीका भी अब बदल गया है। 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी कभी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने एक साथ जिलों का दौरा नहीं किया, लेकिन अब ऐसा हो रहा है। इसमें एक बड़ी बात यह रही कि इस जोड़ी ने बस्तर के भी जिलों में जाकर बैठकें लीं। इसके पहले ऐसा नहीं होता था।
बस्तर-सरगुजा पर फोकस
नए प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल की जोड़ी ने पूरे प्रदेश के जिलों में दौरा करने की रणनीति बनाई है। पहले चरण में बस्तर के जिलों का दौरा किया गया। इसके पीछे का कारण यह है कि बस्तर और सरगुजा पर भाजपा का मिशन 2023 को लेकर फोकस है। पहली बार भाजपा नेताओं ने जिलों में जाकर बैठक लेने का काम किया है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण कार्यकर्ताओं में जोश भरना और जमीनी हकीकत को जानना है। इसके पहले जब भी भाजपा के पदाधिकारी बस्तर के दौरे पर जाते थे तो जगदलपुर, दंतेवाड़ा में ही जिलों के पदाधिकारियों को बुलाकर बैठक कर लेते थे, लेकिन इस बार सभी जिलों में जाकर बैठकें की गई। इसके पहले दोनों नेताओं ने अलग-अलग सरगुजा संभाग के जिलों का भी दौरा किया है। हालांकि इस संभाग का एक बार यह जोड़ी साथ में भी दौरा करेगी। लेकिन इसके पहले दूसरे संभागों का दौरा होगा। अभी तय नहीं हो सका है कि अगले चरण में किस संभाग में जाना है। यह समय त्योहारों का होने की वजह ही अब यही संभावना है कि दौरा दीपावली के बाद ही होगा। इस समय नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल प्रदेश से बाहर हैं, उनके लौटने पर ही दौरा बनेगा।

Related Articles

Back to top button