सरसों तेल व सूरजमुखी तेल में नरमी, गुड़ व मूंग दाल गरम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

सरसों तेल व सूरजमुखी तेल में नरमी, गुड़ व मूंग दाल गरम

नई दिल्ली : विदेशी बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने के बीच आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में सरसों तेल और सूजरमुखी तेल में नरमी रही। इस दौरान मूंग दाल और गुड़ में तेजी रही जबकि शेष जिंसों में टिकाव रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मई का पाम ऑयल वायदा 30 रिंगिट गिरकर 4080 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.11 सेंट की तेजी लेकर 52.87 सेंट प्रति पौंड बोला गया। इस दौरान घरेलू बाजार में मिश्रित रुख रहा।

सरसों तेल 200 रुपये प्रति क्विंटल और सूरजमुखी तेल 220 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया जबकि मूंगफली तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार मिश्रित रुख रहा। इस दौरान चीनी स्थिर रहा जबकि गुड़ 50 रुपये प्रति क्विंटल उबल गया। दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, उड़द दाल और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि मूंग दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल उबल गयी। अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के भाव पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे।

Related Articles

Back to top button