लखनऊ से जाने वाले 16 रूटों पर तय हुई अधिकतम स्पीड, नियम तोड़ने पर 4 हजार का चालान - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

लखनऊ से जाने वाले 16 रूटों पर तय हुई अधिकतम स्पीड, नियम तोड़ने पर 4 हजार का चालान

 लखनऊ

लखनऊ से 16 मार्गों पर चलने वाले वाहनों की अधिकतम रफ्तार तय हो गई है। शहर के अंदर अधिकतम 40 तो आउटर पर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मान्य होगी। वाहनों की गति सीमा की गणना सड़कों की दशा, लंबाई और चौड़ाई के साथ वाहनों की संख्या के आधार पर तय की गई है। परिवहन विभाग ने सड़कों पर वाहनों के रफ्तार पर किए सर्वे में तीन तरह की सड़कों को आधार बनाकर गति सीमा तय की है।

वाहनों की गति सीमा हर पांच साल में निर्धारित की जाती हैं। इस बार गति सीमा में सिर्फ इटौंजा से सीतापुर के बीच 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार बढ़ाकर 80 किमी. प्रति घंटे की गई है। शहर में 40 किमी. प्रति घंटे ही रहेगी।

उल्लंघन पर चार हजार रुपये का चालान चिन्हित मार्गों पर तय गति सीमा से तेज रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों पर लगाम लगाने की तैयारी है। परिवहन विभाग सभी रूटों पर कैमरे लगाएगा। गति सीमा का उल्लंघन करने पर चार हजार रुपये का चालान कटेगा।

अपर परिवहन आयुक्त पुष्पसेन सत्यार्थी ने बताया कि  हर पांच साल पर विभिन्न प्रकार की सड़कों पर गति सीमा निर्धारित होती है। इस क्रम में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और जिले की सड़कों पर गति सीमा तय की गई है। इससे क्षमता से ज्यादा तेज रफ्तार में वाहनों को पकड़ना आसान होता है।

Related Articles

Back to top button