दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों के मिश्रित रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर भी उठाव सुस्त रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जून वायदा सप्ताहांत पर 132 रिंगिट गिरकर 3598 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, जून का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.33 सेंट की तेजी लेकर 49.21 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
सप्ताहांत पर मूंगफली तेल 220 रुपये उबल गया जबकि सूरजमुखी तेल 148 रुपये और सोया रिफाइंड 220 रुपये प्रति ¨क्वटल महंगा रहा। वहीं, सरसों तेल, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वह पिछले स्तर पर टिके रहे। सप्ताहांत पर सरसों तेल 12454 रुपये प्रति ¨क्वटल, मूंगफली तेल 20732 रुपये प्रति ¨क्वटल, सूरजमुखी तेल 15237 रुपये प्रति ¨क्वटल, सोया रिफाइंड 12600रुपये प्रति ¨क्वटल, पाम ऑयल 9333 रुपये प्रति ¨क्वटल और वनस्पति तेल 11133 रुपये प्रति ¨क्वटल पर रहा।



