बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 22 घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 22 घायल

छत्रपति संभाजीनगर, 26 अक्टूबर (ए) महाराष्ट्र के बीड जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार निजी बस पलट जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सुबह पौने छह बजे से छह बजे के बीच आष्टा फाटा में उस समय हुई, जब बस मुंबई से बीड की ओर जा रही थी।.पुलिस ने बताया कि बस की रफ्तार तेज थी और इसके चालक ने वाहन पर से स्पष्ट रूप से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह हादसा हुआ।

आष्टी पुलिस थाना प्रभारी संतोष खेतमालस ने ‘ कहा कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से चार बीड जिले के निवासी थे जबकि एक जिले का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button