शी चिनफिंग ने पुल टूटने की घटना पर भारतीय नेताओं को संवेदना संदेश भेजा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

शी चिनफिंग ने पुल टूटने की घटना पर भारतीय नेताओं को संवेदना संदेश भेजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 31 अक्तूबर को गुजरात में केबल-सस्पेंशन ब्रिज टूटने की घटना को लेकर भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा। शी चिनफिंग ने कहा कि गुजरात में हुए इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं, मैं चीन सरकार और चीनी लोगों की ओर से मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करता हूं और मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति  संवेदना व्यक्त करता हूं। उस दिन चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने भी नरेंद्र मोदी के नाम संदेश भेजकर संवेदना व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Related Articles

Back to top button