चीन का नया विकास अफ्रीका के लिए नए अवसर प्रदान करता है - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

चीन का नया विकास अफ्रीका के लिए नए अवसर प्रदान करता है

“नई स्थिति के तहत, चीन-तंजानिया संबंधों को अच्छी तरह से विकसित करना न केवल दोनों देशों के समान और दीर्घकालिक हितों के अनुरूप है, बल्कि नए युग में साझा भाग्य वाले चीन-अफ्रीका समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है,” चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 3 नवंबर को पेइचिंग में राजकीय यात्रा पर आई तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन के साथ हुई भेंट-वार्ता में यह बात कही।

दोनों नेताओं ने चीन-तंजानिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदारी तक उन्नत करने का एलान किया और उच्च स्तरीय आदान-प्रदान व संवाद को बनाए रखने तथा आर्थिक व व्यापार सहयोग का विस्तार करने जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण आम सहमतियां प्राप्त कीं। दोनों पक्षों ने संयुक्त बयान जारी किया और कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, जिससे नए युग में चीन-तंजानिया और चीन-अफ्रीका सहयोग को गहरा करने में मजबूत गति मिली। गौरतलब है कि राष्ट्रपति हसन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन के बाद चीन की यात्रा करने वाली अफ्रीकी देशों की पहली राष्ट्राध्यक्ष हैं। दोनों नेताओं ने भेंट-वार्ता में एक दूसरे के मूल हितों से जुड़े मुद्दों और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आपसी समर्थन स्पष्ट किया। यह चीन और तंजानिया की पारंपरिक मैत्री और उच्च स्तरीय राजनीतिक आपसी विश्वास का प्रतीक है।

चीन तंजानिया के विकास पथ पर अच्छा साझेदार है। लंबे समय से चीन ने इस पूर्वी अफ्रीकी देश के विकास के लिए कई निवेश और सहायता परियोजनाएं चलायीं। दोनों देशों द्वारा जारी संयुक्त बयान के अनुसार, चीन को निर्यात किए गए तंजानिया के 98 प्रतिशत उत्पादों शुल्क मुक्त करने पर सहमति बनी। दोनों पक्ष संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” के उच्च गुणवत्ता वाले सह-निर्माण में सहयोग मजबूत करेंगे, चीन औद्योगीकरण और आधुनिकीकरण में तेजी लाने के लिए तंजानिया का समर्थन करता है, इत्यादि। ये ठोस उपाय अफ्रीका को एक साथ विकसित करने में मदद करने के लिए चीन के अथक प्रयासों के साक्षी हैं। राष्ट्रपति हसन ने कहा कि तंजानिया चीन को अपना सच्चा और सबसे महत्वपूर्ण दोस्त मानता है और हमेशा के लिए चीन के भरोसे का भागीदार बनने को तैयार है।

आंकड़ों के मुताबिक, साल 2009 के बाद से, चीन लगातार 13 वर्षों से अफ्रीका का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा है। कोरोना महामारी फैलने के बाद, चीन ने 27 अफ्रीकी देशों को कोविड-19 वैक्सीन की 18.9 करोड़ खुराकें प्रदान कीं। साल 2021 में आयोजित चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के 8वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन-अफ्रीका सहयोग के कार्यान्वयन के लिए नौ परियोजनाओं को घोषणा की, जिनका कार्यान्वयन अब स्थिर रूप से किया जा रहा है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा विकासशील देश है, और अफ्रीका विकासशील देशों का सबसे केंद्रित महाद्वीप है। चीन और अफ्रीका के बीच घनिष्ठ सहयोग न केवल दोनों पक्षों के मूल हितों से मेल खाता है, बल्कि वैश्विक निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करने, और वैश्विक सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Related Articles

Back to top button