business
Utility News: पुरानी गाड़ी खरीद रहे है तो ध्यान में रखें इन बातों को

इंटरनेट डेस्क। हर कोई व्यक्ति कम पैसों के चक्कर में हमेशा पुरानी गाड़ी खरीद लेता है और गाड़ी खरीदने के बाद में हमेशा पछताता भी है। लेकिन ये पछतावा कब होता है जब आप ध्यान नहीं देते है और कम पैसों के चक्कर में पुरानी कार ले लेते है। उसमें आपकों कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप भी पुरानी कार लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।
इंजन जरूर चेक करें
आप कार ले रहे है तो आपकों उसकी बाहर की चमक दमक ही नहीं देखनी है आपकों उसका इंजन भी चेक करना है और आप नहीं समझते है तो किसी मैकेनिक को साथ में ले जा सकते है।
इंजन ऑयल चेक करें
पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं, तो उसमें इंजन ऑयल चेक कर लें। पता चले की आप कार खरीद ले और उसमें इंजन आयल ही नहीं हो। अगर आप बिना इंजन ऑयल के गाड़ी चला देते हैं, तो इससे इंजन सीज हो सकता है।


