मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रायपुर के तालाब में डूबने से हुई दो बच्चों की मौत, स्कूल यूनिफॉर्म से हुई पहचान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तालाब की गहराई में डूबकर दो मासूमों की मौत हो गई।

रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर से एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। एक तालाब में दो मासूमों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया है। 

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार न्यू राजेंद्र नगर के पास तालाब में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चों की पहचान उनकी स्कूल यूनिफॉर्म, और जूतों से की गई है जो तालाब के बाहर मिले है

घटना स्थल के पास मौजूद लोगों ने जब उनको डूबते हुए देखा तो उनको बचाने के लिए वो तालाब में कूदे पर दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली, और वो घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चों की उम्र केवल 8, और 10 वर्ष थी।

Related Articles

Back to top button