रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन: बालक-बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन: बालक-बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री की लगी है फोटो कांग्रेस बोली- ये आत्मप्रचार, जानिए कैसे करें आवेदन

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश के हर घर में बीजेपी सरकार नया राशन कार्ड पहुंचा देगी। नए राशन कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री साय और खाद्य मंत्री दयालदास की तस्वीर लगाई गई है। जांजगीर में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नए राशन कार्ड भी लोगों को बांटना शुरू कर दिया है। जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित और नि:शक्तजन को ये राशन कार्ड बांटे हैं। पीएम मोदी की फोटो वाले राशन कार्ड जांजगीर जिले की सविता सारथी, सावित्री देवी सोनी, सीमा सारथी, मीना तिवारी और कंतरा बाई नाम की महिलाओं को दिए गए हैं।

जो प्रदेश से बाहर हैं, वो क्या करें

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के ऐसे नागरिक जो किसी वजह से प्रदेश से बाहर हैं, उन्हें राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। राशन कार्ड का नवीनीकरण खाद्य विभाग के ऐप से हितग्राही खुद अपने मोबाइल से या राशन दुकानों में टैबलेट या दुकान संचालक के रजिस्टर्ड एंड्रॉयड मोबाइल में डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं। 00प्रदेश में अब तक 64 लाख से ज्यादा आवेदन00 प्रदेश के सभी 77 लाख राशन कार्डों को बदला जाना है। अब तक 64 लाख 22 हजार 571 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है। राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के मोबाइल ऐप को प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। खाद्य विभाग की वेबसाइट   से भी हितग्राही ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button