मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला: PM किसान योजना के तहत किसानों को अब 6 हजार की जगह मिलेंगें 12500 रु सालाना

नई दिल्ली: राज्य सरकार की तरफ से किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई बड़े फैसले लिए जाते रहे हैं। अब आपकी इनकम में इजाफा होने जा रहा है. पीएम किसान योजना के बाद में अब राज्य सरकार ने भी किसानों को 6500 रुपये देने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि अब से किसानों को सालाना 12500 रुपये का फायदा मिलेगा, लेकिन 6500 रुपये का फायदा कुछ ही किसानों को मिलेगा। 20 हजार एकड़ में जैविक खेती का लक्ष्य रखा गया है। जिसको प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के लिए किसानों को प्रति एकड़ यह पैसा देने का फैसला लिया गया है।

आपको बता दें जैविक खेती (Organi Farming) बिहार के पटना, बक्सर, लखीसराय, खगड़िया, भागलपुर,भोजपुर, नालंदा, बेगूसराय,मुंगेर, कटिहार, वैशाली, सारण और समस्तीपुर में होगी। कृषि विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगर योजना का लाभ लेने के बाद भी किसान ऑर्गेनिक खेती नहीं करेंगे तो उन लोगों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएघा.अगर आप इस साल के बाद भी यानी अगले साल भी इस खेती को करते हैं तो अधिकतम ढाई एकड़ के लिए 6500 रुपये प्रति एकड़ दिए जाएंगे. इसके अलावा किसानों को इसके लिए खास ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button