महाकुंभ में भगदड़ पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महाकुंभ में भगदड़ पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,“प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।”

Related Articles

Back to top button